News Addaa WhatsApp Group Join करें

टीचर सेल्फ केयर टीम द्वारा हेल्प डेस्क की स्थापना

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 21, 2025  |  7:05 PM

222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टीचर सेल्फ केयर टीम द्वारा हेल्प डेस्क की स्थापना WhatsApp
Responsive image

कसया। शुक्रवार से कसया क्षेत्र के संसाधन केन्द्र (बीआरसी) पर टीचर सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) हेल्प डेस्क की स्थापना ब्लॉक संयोजक दीपेश कुमार सिंह के सहयोग से जिला संयोजक अखिलेश कुमार यादव के द्वारा किया गया। यह डेस्क सहयोग समाप्त होने तक चलेगा।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

जिला संयोजक अखिलेश यादव ने बताया कि यह हेल्प डेस्क सहयोग समाप्ति तक शाम 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा जिसमें सभी शिक्षकों को रजिस्ट्रेशन करना व सहयोग करना सिखाया जायेगा।

ब्लॉक संसाधन केन्द्र कसया पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक- शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक ने टीएससीटी की स्थापना से लेकर आज तक की प्रगति रिपोर्ट और टीएससीटी में रजिस्ट्रेशन कर सहयोग करने की प्रक्रिया से अवगत कराया, तत्पश्चात कसया के ब्लाक पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर विचार क्रान्ति पत्रिका भेंट किया तथा टीएससीटी पर चर्चा परिचर्चा की।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हम हर महीने अलर्ट जारी होने के प्रथम दिवस ही अपना सहयोग पूर्ण कर रसीद अपलोड कर देते हैं। उन्होंने टीएससीटी के कार्यो की प्रशंसा भी की।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक भगवंत सिंह, ब्लॉक संयोजक दीपेश सिंह, प्रवक्ता संजय यादव, आईटी सेल प्रभारी वाहिद अली, महेश रजक, सतीश पासवान, हरीन्द्र चौरसिया, अरुण वर्मा, दुर्गेश यादव, दीलीप सिंह, अमला प्रसाद, बैतुल्लाह सिद्दीकी, धनंजय मणि त्रिपाठी, रविंद्र टैगोर, रश्मि जायसवाल, सुभाष वर्मा, अनामिका शाही, प्रियंका पाण्डेय, अतीक अहमद, शिवेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शैलेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking