खड्डा/कुशीनगर। खड्डा रेलवे स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर फुटब्रिज के नीचे से तीन बैग में रखी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
आरपीएफ कप्तानगंज के निरीक्षक के निर्देश पर कांस्टेबल सतेंद्र कुमार गुप्ता और अजीत कुमार खड्डा रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे, उन्हें एक बेंच के नीचे कुछ बैग दिखा, जांच में इन बैगों से अंग्रेजी शराब की 108 बोतलें और दूसरे ब्रांड की 40 बोतलें मिलीं। बरामद शराब की कीमत लगभग 29 हजार रुपए आंकी गई है। तीन बैगों और अवैध शराब को आरपीएफ पुलिस ने जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…