News Addaa WhatsApp Group Join करें

Accident In Fazilnagar/फाजिलनगर: दो बाइक की आमने सामने टक्कर में हुई एक की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Apr 13, 2022  |  9:51 PM

1,802 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Accident In Fazilnagar/फाजिलनगर: दो बाइक की आमने सामने टक्कर में हुई एक की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल WhatsApp
Responsive image

फाजिलनगर/कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के सामने दो बाइकों के आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

कसया थाना क्षेत्र के जंगल बरवा निवासी किशोर कुशवाहा पुत्र अमेरिका कुशवाहा उम्र 50 बर्ष किसी कार्य से फाजिलनगर जा रहे थे। इसी बीच अपने बुलेट बाइक से पिपरा रज्जब गांव के सामने स्थित पेट्रोल पम्प से पेट्रोल डलवाकर पम्प से थोड़ी दूर पर एनएच द्वारा बनवाये गये कट से दूसरे लेन पर जाने के दौरान फाजिलनगर के तरफ से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने तेज टक्कर मार दी जिससे वह अपने बुलेट से सड़क पर गिरकर डिवाइडर से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना में दूसरे बाइक पर सवार तरेया सुजान थाना क्षेत्र के हरिहर पुर निवासी मनोज प्रसाद पुत्र भिखारी प्रसाद उम्र 35 बर्ष व हरेंद्र चौहान पुत्र ढकचन उम्र 40 बर्ष भी घायल हो गये। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने तीनों को सीएचसी फाजिलनगर पहुचाया जहां किशोर कुशवाहा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस सम्बंध में चौकी प्रभारी मधुरिया अवधेश सिंह ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में लेते हुए मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जायेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking