News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम को लगी ठोकर, हालत गंभीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 13, 2022  |  9:54 PM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम को लगी ठोकर, हालत गंभीर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करदह में बुधवार को मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली के ठोकर लगने से एक मासूम की हालत गम्भीर बनी हुई है। बच्ची को इलाज के लिए परिजन सीएचसी ले गये जहां हालत गम्भीर देख उसे रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण आक्रोशित होकर ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर ही रोक रखे हैं। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। मौके पर शान्ति व्यवस्था के लिए हनुमानगंज पुलिस को भी बुलाया गया है।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

ग्राम सभा करदह में ट्रैक्टर से मिट्टी लदी गाडियां आ जा रही हैं। बुधवार को गांव निवासी छट्ठू की पुत्री अदिती 2 वर्ष को मिट्टी लदी ट्रैक्टर से ठोकर लग जाने से बुरी तरह जख्मी हो गयी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली रोक कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली कै कब्जे में लेकर थाने ले जाने के प्रयास व कार्रवाई में जुटी हुई है, जबकि ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली को रोके हुए हैं। एहतियातन हनुमानगंज पुलिस भी गांव में डेरा जमाए हुए है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking