News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: पति ने पत्नी की हत्या कर शव को लगाया था ठिकाना, थाना क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग मझना नाले से बरामद हुई थी 31 वर्षीय महिला का शव

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Nov 21, 2023  |  8:02 AM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: पति ने पत्नी की हत्या कर शव को लगाया था ठिकाना, थाना क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग मझना नाले से बरामद हुई थी 31 वर्षीय महिला का शव
  • अहिरौली पुलिस के अथक प्रयास से हुई अज्ञात शव की शिनाख्त

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। बीते रविवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर बुजुर्ग में एन एच 28 किनारे स्थित मझना नाले में पुल की नीचे एक 31 वर्षीय अज्ञात महिला की शव मिली थी।घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार श्रीप्रकाश राय मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने में जुटे रहे। पुलिस के अथक प्रयास के बाद मृतिका के शव की शिनाख्त हुई। प्राप्त सूचना के मुताबिक खुश्बू सिंह पत्नी विपीन सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी सुखई परसिया थाना सुरौली जनपद देवरिया बीते वर्ष 2018 में विपिन ने खुश्बू से लव मैरिज किया था। पति पत्नी के आपसी विवाद में पति विपिन सिंह ने अपने पत्नी खुश्बू की हत्या कर शव को कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग एन एच 28 के पास स्थित मझना नाला पुल के नीचे फेंक दिया था। रविवार को अहिरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी हुई थी।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

अहिरौली बाजार पुलिस के अथक प्रयास से शव की शिनाख्त खुश्बू सिंह पत्नी विपीन सिंह निवासी सुखई परसिया थाना सुरौली जनपद देवरिया के रूप में हुई। थाना सुरौली पुलिस ने आरोपी विपिन सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या की मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking