अहिरौली बाजार/कुशीनगर । थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने आज चोरी के मुकदमे में वांछित एक 15 हजार रुपए के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के टीकर पुलिया के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 76/2023 व 85/2023 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बबलू चौहान पुत्र रामचन्दर चौहान निवासी बड़ी रेतवहिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई।
गिरफ्तार करने वाले टीम प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय थाना कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…