सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के लाला पैकोली ग्राम सभा में जल जमाव की समस्या पिछले कई वर्षों से है। बरसात शुरू होते ही गांव मे मुख्य मार्ग पर पानी लग जाता हैं। जिससे ग्रामीणों सहित राहगीरों को घुटने भर कीचड़ पानी को पार करना उनकी मजबूरी हो जाती है।
इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा आईजीआरएस के आधार पर हाटा तहसीलदार नरेंद्र राम ने मौके पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही चारो तरफ से पोखरी पर किये गए अतिक्रमण का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान को जल निकासी के लिए समुचित नाली बनवाने के भी लिए निर्देशित किया।
इस दौरान ग्राम सभा के कमरुद्दीन अंसारी, शाहिद अंसारी ,सुजान अली बिकाऊ , बरकत अंसारी सहित हाटा तहसीलदार लेखपाल प्रद्युमन राय हल्का लेखपाल सचिन कुमार गुप्ता तथा ग्राम सभा के बहुत लोग उपस्थित थे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…