अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। प्राप्त सूचना अखिलेश त्रिपाठी पुत्र राजदेव त्रिपाठी उम्र 45 वर्ष निवासी बड़ेगांव थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर जो अपने एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर कप्तानगंज के तरफ़ से अपने घर वापस जा रहे थे।
अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर स्थित मगडीह गांव के समीप पहुंचे ही थे की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने से उपनिरीक्षक सुदामा यादव हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव कांस्टेबल गुड्डू राजभर अनिल कुमार मौके पर पहुंच कर परिजनों को सूचना दी परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…