News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भारत समाचार के जिला प्रभारी कुंदन बने पीपीएफ प्रदेश उपाध्यक्ष….राष्ट्रीय अधिवेशन में ऐतिहासिक बनाने पर हुई चर्चा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 30, 2024  |  9:24 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारत समाचार के जिला प्रभारी कुंदन बने पीपीएफ प्रदेश उपाध्यक्ष….राष्ट्रीय अधिवेशन में ऐतिहासिक बनाने पर हुई चर्चा

कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की आवश्यक बैठक कसया के शहनाई मैरेज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता सहित तमाम विन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय संयोजक जे पी गुप्ता के निर्देश पर कुंदन मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अनुमोदित किया गया।

आपके लिए और..- दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू...

रविवार को कसया में आयोजित पीपीए की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूती के लिए सदस्यों में त्याग व सम्पर्ण का भाव होना जरूरी है। पत्रकार शोषित न हो इसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग आपसी एकता को महत्व देते हुए संगठित रहे। नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन मिश्र ने सबके प्रति आभार जता कर सदस्यता पर जोर देते हुए कहा कि निष्पक्ष व ईमानदार कलमकारों को संगठन में जोड़ने की आवश्यकता है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश त्रिपाठी, राजकुमार गिरि, डीके पांडेय आदि ने संबोधित किया। अंत में आगामी 8 जुलाई को सहजनवा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अजय त्रिपाठी व संचालन उपाध्यक्ष विरेश राय ने किया। बैठक के पूर्व पीपीए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी खुर्शेद आलम के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सभी पत्रकारों ने ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान राज पाठक राजवीर कुमार, नितेश मिश्र, दिनेश ओझा, विजय कुमार तिवारी, विकास श्रीवास्तव, शम्भू गिरि, अमित कुमार गोपी, केएन राय, असलम, अनिल त्रिपाठी, दिनेश जायसवाल, विजय तिवारी, अब्दुल मजीद, अम्बरीष श्रीवास्तव, अयूब खान, अशोक शर्मा, संदीप जायसवाल, ऋषिकांत मिश्र, विजय तिवारी, संदीप जायसवाल, विकास श्रीवास्तव, टुनटुन मिश्रा, मनीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking