News Addaa WhatsApp Group Join करें

अवैध मिट्टी खनन पर जीरो टॉलरेंस, एक जेसीबी के साथ दो लोडर जब्त जिला खनन अधिकारी कुशीनगर का बड़ा प्रहार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 5, 2026  |  4:35 PM

1,527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवैध मिट्टी खनन पर जीरो टॉलरेंस, एक जेसीबी के साथ दो लोडर जब्त जिला खनन अधिकारी कुशीनगर का बड़ा प्रहार

कुशीनगर। जनपद में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने सोमवार को सख्त कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया। खनन विभाग की टीम ने अलग–अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक जेसीबी और दो लोडर को अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़ लिया, जिन्हें संबंधित थानों के सुपुर्द कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के थाना तमकुहीराज अंतर्गत ग्राम सभा करन पट्टी में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और एक लोडर को पकड़कर थाना तमकुहीराज में सुपुर्द किया। वहीं, थाना सेवरही क्षेत्र के ग्राम पिपरा में अवैध खनन में संलिप्त एक अन्य लोडर को पकड़कर सेवरही थाने के हवाले किया गया।

क्या बोले जिला खनन अधिकारी!

जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खनन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन की सक्रियता से आमजन में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking