News Addaa WhatsApp Group Join करें

बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह की तैयारी बैठक में बांटी जिम्मेदारियां

सुनील नीलम

Reported By:

May 4, 2025  |  5:14 PM

223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह की तैयारी बैठक में बांटी जिम्मेदारियां WhatsApp
  • 10 मई को कैबिनेट मंत्री एके शर्मा करेंगे प्रतिमा का अनावरण

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री-सांसद बाबू गेंदा सिंह की प्रतिमा का अनावरण समारोह 10 मई को गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय, बरवा राजापाकड़ परिसर में आयोजित होगा। प्रतिमा का अनावरण प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा करेंगे। समारोह को लेकर रविवार को सीताराम चौराहा, बरवा राजापाकड़ में तैयारी बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन समिति ने जिम्मेदारियां सौंपीं।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बैठक में आयोजक व केंद्रीय कारपोरेट मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य डा. पुनीत राय ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी और सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक पीएन पाठक, मनीष जायसवाल, डा. असीम कुमार, विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, विनय गोंड तथा पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा का नाम है। कार्यक्रम के मुख्य स्वागतकर्ता के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा उपस्थित रहेंगे। डा. पुनीत राय ने कहा कि यह समारोह स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के गौरव को स्मरण करने का अवसर है। सभी को जिम्मेदारी से अपना दायित्व निभाना होगा। बैठक में तय किया गया कि समारोह के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति, साफ-सफाई, मंच संचालन, ध्वनि व्यवस्था, अतिथि सत्कार, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा प्रबंध व जलपान व्यवस्था हेतु विभिन्न टीमें गठित होंगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने की तथा संचालन सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने किया।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्रनाथ राय, चंद्रभान राय, रजनीश राय, मनीष राय, राजन सिंह, राजेश शाही, संदीप सिंह, अभय शाही, अरुण राय, रोहित सिंह, बिट्टू शुक्ल, प्रवीण सिंह, नितिन राय, नवीन सिंह, विश्वजीत राय, हारुन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, निखिल, अंकित राय, डा. रवि भारद्वाज, मेवालाल बरनवाल, अविनाश राय, रमन कौशिक, मीडिया प्रभारी अशोक राय, रामनाथ गुप्ता, प्रेमशंकर पटेल, मंगरु चौहान, संतोष गोंड, रंजन सिंह, शोभित राय, डिंपल शुक्ल, प्रिंस शुक्ल, देवीलाल कुशवाहा आदि को जिम्मेदारियां बांटी गईं।j

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking