News Addaa WhatsApp Group

बहादुरपुर: प्रसिद्ध दोना शुक्ल धाम में सामूहिक उपनयन संस्कार का हुआ आयोजन…नव बटुकों का हुआ सामुहिक उपनयन संस्कार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 7, 2024  |  6:50 PM

100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बहादुरपुर: प्रसिद्ध दोना शुक्ल धाम में सामूहिक उपनयन संस्कार का हुआ आयोजन…नव बटुकों का हुआ सामुहिक उपनयन संस्कार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित प्रसिद्ध बाबा दोना शुक्ल महराज धाम परिसर में रविवार को नीलकंठ फाउंडेशन के सहयोग से नव बटुकों का उपनयन संस्कार विधि विधान से संपन्न हुआ। वही आए हुए मेहमानों को जलपान व भोजन भी कराया गया।

आज की हॉट खबर- सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

उत्तर प्रदेश जनपद के कुशीनगर तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 28 पर बहादुरपुर पुलिस चौकी से सटे गोपालगंज बिहार सीमा पर स्थित प्रसिद्ध भक्तों में चर्चित हर मनोकामना को पूर्ण करने वाले बाबा दोना शुक्ल महाराज जी के दरबार में आज आषाढ़ शुक्ल द्वितीया ( 7 जुलाई ) दिन रविवार को सुबह 10 बजे से पूर्व निर्धारित सामुहिक उपनयन संस्कार का कार्यक्रम बाबा के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। जिसमें बटुक सुशील पांडेय, आशू मिश्रा, कल्लू तिवारी, राजन ओझा, बुलेट मिश्रा, दीपक पाठक, कृष्णा पाठक, हिमांशु शुक्ला व राजीव दुबे एक साथ वेदी चौका पर रखे नव पिड़ा पर बाबा और आचार्यो को प्रणाम करके बैठे और विद्वान आचार्य डॉ वीरेंद्र शुक्ला, डा वासुदेव मिश्र, डा लव कुमार चौबे, डा पं केशव तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, मनुमुन दुबे, सच्चिदानंद तिवारी, भुदेश्वर चौबे, बिजेंद्र चौबे, मनीष पाठक सहित कुल 11 विद्वानों ने आशीर्वाद दे कर वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधी विधान से पवित्र उपनयन संस्कार को संपन्न कराए।

कार्यक्रम में बटुकों के रिश्तेदार,परिवार के सदस्य साथ ही देखने के लिए क्षेत्र के हजारों हजार महिला, पुरूष व बच्चों का मेला लगा रहा। हर तरफ मंत्रों चारण व बाबा की जय घोष से वातावरण भक्ति मय बना रहा। आयोजन समिति नीलकंठ फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष मंजीत तिवारी, संयोजक अमोद पांडेय (पप्पू पांडेय) विधायक, मुकेश पांडेय पुर्व चेयरमैन और शिव कुमार उपाध्याय ने कहा की हम हर वर्ष सामुहिक उपनयन संस्कार का आयोजन बाबा के आशीर्वाद से उनके दरबार में करते आ रहे हैं। आगे भी निरंतर करते रहेंगे। आए हुए सभी मेहमानों को जलपान व भोजन भी कराया गया। बार्डर क्षेत्र से लगें पत्रकार व प्रशासनीक लोग भी उपस्थित रहकर बटुकों को अपना शुभाशीष आशीर्वाद प्रदान किया।

संबंधित खबरें
खड्डा: व्यवस्था पर सवाल, खतौनी के इंतजार में फर्श पर सोए लोग
खड्डा: व्यवस्था पर सवाल, खतौनी के इंतजार में फर्श पर सोए लोग

सर्वर की समस्या से नहीं निकल रही खतौनी, जेलों में बंद लोग की जमानत…

NH पर चला सख्ती का बुलडोजर: HSRP छिपाकर दौड़ रहे 10 ट्रक धरे, ओवरलोड पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
NH पर चला सख्ती का बुलडोजर: HSRP छिपाकर दौड़ रहे 10 ट्रक धरे, ओवरलोड पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी पर शिकंजा कसते हुए…

चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी (चौकीदार) संघ ने सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत
सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के देवतहां सुकरौली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking