News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजपा ने 11 वर्षो में देश की दशा और दिशा बदल दी है, स्वर्णिम काल चल रहा है- आरपीएन सिंह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 14, 2025  |  6:47 PM

515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा ने 11 वर्षो में देश की दशा और दिशा बदल दी है, स्वर्णिम काल चल रहा है- आरपीएन सिंह WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर। सोमवार की शाम दिल्ली से वापस लौटने के बाद नगर में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व राज्य सभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह कहा कि 11 साल भारत की राजनीति और विकास के लिए स्वर्णिम काल साबित हुए हैं। कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

देश ने पहली बार राजनीति में सुचिता का अहसास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक शक्ति के तौर पर स्थापित किया। बीते 11 साल का कालखंड भारत की राजनीति और विकास के लिए स्वर्ण काल साबित हुआ है। इस कालखंड में भारत की ताकत को विश्व ने सही मायने में पहचाना है। कहा कि आज भारत विश्व का नेतृत्व करने में अग्रिम पंक्ति में है। कहा कि देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। आजादी के समय बिकराल हुई कश्मीर समस्या का हल निकल रहा है। कश्मीर में अब अमन की फिजा बह रही है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश की दशा और दिशा बदली है। अब भारत में सबका साथ व सबका विकास की राजनीति हो रही है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी अपनी बात कहने का अवसर मिल रहा है। भ्रष्टाचार समाप्त कर सुशासन की राजनीति पर जोर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, नन्द किशोर नाथानी उर्फ पप्पु भैय्या, बाबू नन्दन सिंह, रामअवतार गुप्ता, जयराम कुशवाहा, सागर मणि, जनार्दन शर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking