News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, मंत्रमुग्ध हुए लोग

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 19, 2025  |  6:48 PM

542 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, मंत्रमुग्ध हुए लोग WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर । स्थानीय महाराणा प्रताप लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया I इस दौरान विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों सहित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया I

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

ज्ञात हो, कि 19 जनवरी रविवार को विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार में स्थित महाराणा प्रताप लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में अयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में कक्षा बारह की छात्राएं अंजली निषाद, सोनाली चौबे अपने सहेलियों संग सर्व प्रथम सरस्वती बंदना “वीणा वादिनी ज्ञान की…… गीत प्रस्तुत की I “अच्छे हैं भाग्य हमारे…….स्वागत गीत को कक्षा ग्यारह की छात्राएं अंशिका अमीना खातून, काजल भारती ने अपने सहेलियों संग प्रस्तुत किया I “देवा श्री गणेशा…. रिकार्डिंग गीत को कक्षा आठ की छात्राएं सगुन मिश्रा, वाला गुप्ता द्वारा अपने सहेलियों संग प्रस्तुत किया गया I और “जो बोएगा वही पाएगा….. भक्ति गीत को कक्षा बारह की छात्रा प्रीति सिंह ने प्रस्तुत किया I

इसी कड़ी में “मां तुझे सलाम”की रिकार्डिंग झांकी को कक्षा नौ के छात्र अंकित गुप्ता, विकास गुप्ता, कृष्णा गुप्ता ने अपने साथियों संग प्रस्तुत किया I एवं भक्ति गीत “सत्यम शिवम् सुंदरम…. को कक्षा बारह की छात्रा अंजली निषाद ने गाया I तथा कक्षा छः की छात्रा अनुष्का, प्राची, अंजली, रितिका, अंशिका द्वारा अपने सहेलियों संग झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का रिकार्डिंग नाटक प्रस्तुत किया गया I कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अन्य बच्चों द्वारा भी राष्ट्रीय गीतों सहित भक्ति गीत के साथ लघु नाटक को प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों सहित अन्य गणमान्य लोगों सहित समारोह में आए हुए अभिभावकों के मन को मोह कर सभी को भावविभोर कर दिया I बच्चों की प्रस्तुति को देख कर मंत्रमुग्ध हुए लोग तालियों के माध्यम से बच्चों के हौसलों को आफजाई कर रहे थे I समारोह की शुरुआत कमला इंटर कालेज दुबौली कप्तानगंज के प्रबंधक सत्यनारायन सिंह द्वारा बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती की पूजा बंदना करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया I और विशिष्ट अतिथि के रुप में जहां पूर्व प्रधान पिपरा रामकिशोर निषाद रहे I वहीं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति में शामिल छात्र – छ्त्राओं को बिद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत भी किया गया I समारोह का संचालन अध्यापक मंतार अली ने किया I

इस दौरान प्रबंधक प्रमोद कुमार निषाद, भाजपा बोदरवार मंडल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय, भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा, बोदरवार समिति अध्यक्ष नागेंद्र यादव, विजयमल प्रजापति, रामदयाल निषाद, सेवानिवृत्त अध्यापक रामनरेश गुप्ता,प्रधानाचार्य जयराम सिंह, प्रमोद सिंह, अरमान, जीके गुप्ता, अमित प्रजापति, जितेंद्र यादव, सविता यादव, अंसिका सिंह, रंजना सिंह, पिंकी यादव, अरुण कुमार दूबे, विश्वजीत निषाद, प्रीति निषाद सहित आदि विद्यालय परिवार और अभिभावक गण उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking