News Addaa WhatsApp Group

छठवें लीग मैच में बभनौली ने लक्ष्मीपुर व सातवें में मिश्रौली ने तमकुहीरोड को हराया

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 19, 2025  |  6:49 PM

4 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छठवें लीग मैच में बभनौली ने लक्ष्मीपुर व सातवें में मिश्रौली ने तमकुहीरोड को हराया
  • पांचवें जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा दिन

तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को दो मैच खेले गए। जिसमें क्रमशः बभनौली ने लक्ष्मीपुर व मिश्रौली ने तमकुहीरोड को हराया। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ में बजाज पल्सर N160 का भव्य अनावरण, प्रो. शैलेन्द्र...

टूर्नामेंट  के छठवें लीग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बभनौली की टीम 11.2 ओवर में 90 रन पर आलआउट हो गई। बभनौली के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी की बदौलत लक्ष्मीपुर की टीम 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 76 रन ही बना सकी। बभनौली ने 14 रनों से मैच जीत लिया।

टूर्नामेंट के सातवें लीग मैच में तमकुहीरोड की पूरी टीम 11.3 वें ओवर में 101 रन पर आउट हो गई। मिश्रौली की टीम ने 10 वें ओवर में पांच विकेट पर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। खेल का शुभारंभ सपा नेता विनीत शर्मा व रामजीत पटेल ने किया। सद्दाम अंसारी व रोहित कुमार ने अंपायरिंग, प्रिंस शुक्ल ने कमेंट्री व इब्राहिम अंसारी व विकास तिवारी ने स्कोरिंग की।

इस दौरान आयोजन समिति के अरविंद उर्फ भीम भारती, करन कुमार, तारीफ अंसारी, नीतिश राय, अंकित कुमार, अलाउद्दीन अंसारी, निजाम, आलोक, रोहित राय, अंश, अनिल, उपेंद्र, दीपक, हरेश, रमन, शिवम, अभि आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर: जनसुरक्षा को नई रफ्तार, डीआईजी ने डायल-112 की 9 नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कुशीनगर: जनसुरक्षा को नई रफ्तार, डीआईजी ने डायल-112 की 9 नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कुशीनगर । जनसुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को बड़ा…

सलेमगढ़ में बजाज पल्सर N160 का भव्य अनावरण, प्रो. शैलेन्द्र उर्फ गोलू गुप्ता बने आकर्षण का केंद्र
सलेमगढ़ में बजाज पल्सर N160 का भव्य अनावरण, प्रो. शैलेन्द्र उर्फ गोलू गुप्ता बने आकर्षण का केंद्र

कुशीनगर। दोपहिया वाहन निर्माण के क्षेत्र में बजाज ने हमेशा अपने नवाचार, मजबूती और…

सलेमगढ़ में डेस्टिनी 110 सीसी स्कूटर का भव्य लोकार्पण, यश ऑटोमोबाइल्स ने उपभोक्ताओं को दी नई सौगात
सलेमगढ़ में डेस्टिनी 110 सीसी स्कूटर का भव्य लोकार्पण, यश ऑटोमोबाइल्स ने उपभोक्ताओं को दी नई सौगात

कुशीनगर। बुधवार को उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर स्थित प्रमुख कस्बा सलेमगढ़ में यश ऑटोमोबाइल्स…

तमकुहीराज : लग्जरी कार से दो लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद
तमकुहीराज : लग्जरी कार से दो लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबनी बंजरावा पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश कुमार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking