News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर के शराब तस्कर के साथ बिहार पुलिस का हुआ मुठभेड़, गोलीबारी में होमगार्ड व तस्कर घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 30, 2024  |  6:44 PM

554 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर के शराब तस्कर के साथ बिहार पुलिस का हुआ मुठभेड़, गोलीबारी में होमगार्ड व तस्कर घायल WhatsApp
Responsive image
  • ट्रक से नेशनल हाईवे होते हुए शराब की खेप बिहार में ले जा रहा था तस्कर

कुशीनगर । सीमावर्ती प्रांत बिहार के सीमावर्ती जिला गोपलगंज में सोमवार दिन के उजाले में फिल्मों जैसा सीन देखने को मिला है। दरअसल उत्तर प्रदेश बिहार सीमा से मात्र दस किलो मीटर दूर गोपालगंज की सड़कों पर बिहार पुलिस के जवानों और शराब माफियाओं के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, इस दौरान पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. इलाके के लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों में भाग गए. दरअसल बिहार पुलिस और यूपी के शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हुई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

घटना सीमावर्ती कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर एसएमडी कॉलेज के पास की है, मुठभेड़ में एक शराब तस्कर और एक बिहार पुलिस का होमगार्ड घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है । घायल हुए लोगो की पहचान शराब तस्कर नवीन अख्तर के रूप में की गई है, जो उतर प्रदेश के कुशीनगर जिला के शाहपुर का रहने वाला है. वहीं घायल होमगार्ड का जवान बसंत मांझी बताए गए हैं, जो कुचायकोट थाना में तैनात है. गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने घटना की पुष्टि की है. सदर अस्पताल में एसपी ने पहुंचकर घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली साथ ही शराब माफिया से पूछताछ की है.

बिहार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शराब तस्कर उतर प्रदेश के नेशनल हाईवे के रास्ते एक ट्रक में शराब की खेप बिहार में ला रहे थे, जिसकी सूचना मिलते ही सीमावर्ती कुचायकोट थाने की पुलिस सक्रिय हो गई, और ट्रक का पीछा शुरू कर दिया, जिस पर शराब माफियाओं ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की है. जिसमें शराब माफिया को पैर में गोली लगी है जबकि शराब माफियाओं की फायरिंग में होमगार्ड जवान को पेट में गोली लगी है । यह घटना उत्तर प्रदेश बिहार सीमा के मात्र दस किलो मीटर दूर हाईवे छोड़ कर जलालपुर लिंक सड़क की बताई जा रही है। शराब तस्कर इस सड़क पर किस रास्ते से प्रवेश किए यह आपने आप में एक यक्ष प्रश्न है।

बोले एसपी गोपालगंज

पुलिस अधीक्षक गोपालगंज अवधेश दीक्षित का मिडिया से कहना है की पुलिस का ऑपरेशन जारी है. शराब माफियाओं को किसी भी हाल पर बख्शा नहीं जाएगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking