News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर की छह ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधान होंगे सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2024  |  6:27 PM

313 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर की छह ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, प्रधान होंगे सम्मानित WhatsApp
Responsive image
  • दो अक्टूबर को जिलाधिकारी करेंगे ग्राम प्रधानों को सम्मानित

कुशीनगर।जनपद की छह ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है. इन गावों में टीबी का एक भी मरीज नहीं है। इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को जिलाधिकारी द्वारा आगामी गांधी जयंती (दो अक्टूबर) के मौके पर गांधी जी की कास्य रंग की प्रतिमा एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. और टीबी मुक्त गांव होने की विधिवत घोषणा की जाएगी।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी (क्षय) रोग से मुक्त किया जाए. संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान चलाया गया, जिसके तहत इन ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया ने बताया कि पंचायतों की टीबी मुक्ति की घोषणा से पहले कई मानकों की जांच की गई। इस क्रम में प्रति हजार आबादी पर 30 संम्भावित टीबी मरीजों की जांच, प्रति एक हजार की आबादी पर एक टीबी मरीज का पंजीकरण होने पर, कम से कम 60 फीसद मरीजों की ड्रग सेंस्टिवटी की जांच हो चुकी हो.इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और क्षय कर्मी तन मन से लगे रहे।

टीबी मुक्त होने वाली ग्राम पंचायतें :-
कप्तानगंज ब्लाॅक का देउरवा व कोटवा, पडरौना का बहादुरगंज, विशुनपुरा का बाबूराम, व भुजौली तथा सेवरही ब्लॉक का बनवरिया गांव सूची में शामिल हैं।

टीबी के लक्षण

  • दो हफ्ते या उससे अधिक समय से लगातार खांसी का आना
  • खांसी के साथ बलगम और बलगम के साथ खून आना-
  • वजन का घटना एवं भूख कम लगना
  • लगातार बुखार रहना, रात में पसीना आना, सीने में दर्द होना

टीबी से बचने को बरतें सावधानी: टीबी की बीमारी जीवाणु से होती है। यह अधिकतर फेफड़ों को प्रभावित करती है। टीबी शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। फेफड़ों की टीबी संक्रामक होती है। यह हवा के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। इसलिए यदि टीबी रोगी के संपर्क में कोई व्यक्ति आए तो वह मास्क का प्रयोग करे। एक क्षय रोगी यदि मास्क का प्रयोग करता है तो वह 10 से 12 लोगों को संक्रमण से बचा सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking