तमकुहीराज/कुशीनगर। लोकसभा क्षेत्र देवरिया के भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया । वही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विधान सभा में जगह जगहों पर उनका जोरदार स्वागत करते हुए अबकी बार चार सौ के पार गगन भेदी नारो का उदघोष किया।
भ्रमण के क्रम में तमकुहीराज, लतवा बजार,सलेमगढ़,तरया लक्षीराम चौराहा, तीनफेडिया, जमासड़ा,सिसवा बजार, दनियाडी,भुलिया बजार के साथ ही विधान सभा के अन्य हिस्सों से भी जोरदार स्वागत किए जाने की लगातार खबरे मिल रही है।
इस क्रम में सलेमगढ़ एनएच चौराहे पर भाजपा के युवा नेता श्री निलय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी के साथ कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ,तमकुही राज विधान सभा के विधायक डा असीम कुमार राय ,तमकुही राज टाउन एरिया चेयरमैन जेपी गुप्ता ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला आदि रहे।
स्वागतकर्ताओं में मुख्य रूप से लतवा बजार में अवधेश कुमार राय, द्वारिका राय, राजेश कुमार,रूप नारायण, सलेमगढ़ चौराहे पर गोलू सिंह,विनोद गुप्ता,बृजनंदन सिंह,मुकुल श्रीवास्तव,आदर्श राय,राजकिशोर शर्मा,दीनबंधू रावत,अमरेश साह,प्रभु साह,अनिरुद्ध साह,मुराद खान,शक्ति वर्मा,राजन वर्मा आदि रहे।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…