News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: ट्रेडिंग कंपनी पर संयुक्त रुप से अधिकारियों ने किया छापेमारी

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 22, 2024  |  7:33 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: ट्रेडिंग कंपनी पर संयुक्त रुप से अधिकारियों ने किया छापेमारी WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। जिलाधिकारी द्वारा गठित सचल दस्ता की टीम ने एसडीएम योगेश्वर सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी फरहत अफरोज व मण्डी समिति परतावल महराजगंज के इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने भड़सर खास में संचालित ओम ट्रेडिंग कंपनी पर संयुक्त रुप से छापेमारी कर स्टाक का जांच किया। जिसमें गेहूं 530 बोरी वजन 3.18 कु., चावल 55 बोरी वजन 33 कु.,व 13 बोरी धान वजन 5.50 कुन्तल,बिना अभिलेख के बरामद हुआ।
वहीं प्रोपराइटर संचालक द्वारा बरामद माल का कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। जिस पर अधिकारियों ने तीन दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण जारी करते हुए बरामद राशन को कब्जे में लेते हुए मंडी समिति को सुपुर्द कर दिया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

जांच टीम की सदस्य क्षेत्रीय विपणन अधिकारी फरहत अफरोज ने बताया कि संचालक द्वारा राशन से संबंधित कोई भी अभिलेख मौके पर नहीं दिखाया गया है जिसको गंभीरता से लेते हुए राशन कब्जे में लेकर मंडी समिति को सुपुर्द कर दिया गया है और रिपोर्ट बनाकर उप जिलाधिकारी को सुपुर्द कर दिया। जायेगा‌ एवं जांच कराकर प्रोपराइटर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

वहीं संचालक अमित मद्धेशिया ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर घर पर है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking