News Addaa WhatsApp Group Join करें

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें इस बार क्‍या है खास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2024  |  10:17 AM

222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें इस बार क्‍या है खास WhatsApp
Responsive image

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपना घोषणापत्र (BJP Manifesto) जारी कर दिया है. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर बताया कि घोषणा पत्र के लिए लगभग 15 लाख सुझाव आए, जिनमें से मुख्‍य मुद्दों को चुना गया. हमने 2014 से हर संकल्प पूरा किया… 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जो हम कहते हैं वो हम करते हैं. मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने की तरह शुद्ध है, भाजपा का घोषणापत्र दुनिया के लिए स्वर्ण मानक की तरह है. बीजेपी ने ‘मोदी की गारंटी’ नाम से संकल्पपत्र किया जारी किया है. घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी किया गया. बीजेपी का घोषणापत्र देश के विभिन्न वर्गों के विकास पर केंद्रित है. भाजपा के संकल्प पत्र में पीएम मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 और ज्ञान फॉर्मूले पर खास फोकस है संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को प्रमुखता से शामिल किया गया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. 

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

संकल्प पत्र की बड़ी बातें…

  • 2036 में ओलंपिक का आयोजन करेंगे.
  • महिलाओं के लिए तीन करोड़ को लखपति दीदी बनाएंगे.
  • सर्वाइकल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर के लिए योजना बनाई जाएंगी.
  • श्री अन्न नैनों यूरिया और कृषि आधारभूत ढाँचे का विकास करेंगे.
    मछली पालकों को मदद करेंगे.
  • योग का आधिकारिक सार्टिफिकेट भारत देगा भारत की विरासत को दुनिया तक ले जाएंगे.
  • वंचित वर्ग को वरीयता दी जाएगी.
    2025 को जनजातीय गौरव घोषित करेंगे.
  • ओबीसी एस सी एसटी को जीवन में सम्मान देंगे.
  • अर्बन हाउसिंग कचरे से मुक्ति दी जाएगी.
  • विश्व भर में रामायण उत्सव अयोध्या को और विकसित बनाएंगे.

“मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी” : जेपी नड्डा
घोषणा पत्र के जारी होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड़्डा ने कहा, “60,000 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया है और बारहमासी सड़कें बनाई गई हैं. हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव सशक्त होंगे, या ऑप्टिकल फाइबर गांव तक पहुंचेगा. लेकिन आज मुझे खुशी है कि आपके नेतृत्व में 1.2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा दिया गया है और उन्हें इंटरनेट सुविधाओं से भी जोड़ा गया है. भारत की 25 करोड़ आबादी अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी अब 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है.” उन्‍होंने कहा, “आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती है. डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया. डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए और ना रहते हुए, हमेशा इस सामाजिक लड़ाई को लड़ा है. 10 साल इस बात का प्रमाण हैं कि मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है.”

घोषणा पत्र के लिए देशव्यापी अभियान चलाया

लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पार्टी ने देशव्यापी अभियान चलाकर कई माध्यमों से लोगों से सुझाव लिए गए. पार्टी ने एक तरफ जहां देश भर में विधानसभा स्तर पर जाकर वीडियो वैन के माध्यम से लोगों से सुझाव लिए, तो वहीं इसके साथ-साथ देश के 100 से ज्यादा शहरों में व्यावसायिक, व्यापारिक एवं बुद्धिजीवी संगठनों के साथ सभाएं कर उनसे भी सुझाव लिए. इसके साथ ही पार्टी ने बड़े पैमाने पर मिस्ड कॉल अभियान भी चलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं देश के लोगों से नमो एप के जरिए भी सुझाव भेजने का आग्रह किया.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. चुनाव आयोग देश में सात चरणों 19 और 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई और 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराने जा रहा है. चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking