News Addaa WhatsApp Group

ब्लॉक प्रमुख ने फीता काट कर स्वामित्व कार्ड वितरण का किया शुभारंभ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 18, 2025  |  6:34 PM

88 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ब्लॉक प्रमुख ने फीता काट कर स्वामित्व कार्ड वितरण का किया शुभारंभ

रामकोला/कुशीनगर। ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने शनिवार को स्थानीय ब्लॉक में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारम्भ किया।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह तथा सदस्य उ0 प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग फूलबदन कुशवाहा ने स्वामित्व योजना के तहत कार्ड वितरण किया और कहा कि संपत्ति कार्ड ग्रामीण निवासियों को उनकी भूमि पर कानूनी अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह न केवल बैंक ऋण प्राप्त करने में मदद करता है बल्कि भूमि विवादों को कम करने और महिलाओं को सम्पत्ति में उनके अधिकार सुरक्षित करने में सहायक है। श्री सिंह ने कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीण समुदायों में वित्तीय समावेशन और सतत विकास को प्रोत्साहित किया गया है।

विकास खण्ड अधिकारी विजय सिंह ने स्वामित्व योजना के बारे में विधिवत जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों के अलावा ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking