हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी व खेतों में छ अलग अलग जगहों पर खून से लथपथ बंधे छ बोरे मांस मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने बंधे बोरों को खोला तो उसमें कटे जानवर के मांस मिले।
मंगलवार सुबह एक खेत में कटे मांस के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया।आशंका जताई जा रही है कि गेहूं के खेत के बीच अज्ञात लोगों ने अज्ञात जानवरों को काट दिया था। घटनास्थल से पुलिस को बोरियों में भरा मांस बरामद हुआ,जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। वहीं, खेत में गो वंशों के सिर भी मिले हैं, जिससे प्राथमिक तौर पर मांस गोवंश का होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने मौके से नमूने एकत्र कर उन्हें सील करते हुए प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना से नाराज लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।हाटा कोतवाली के अपराध निरीक्षक हरिमोहन यादव ने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता कर कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…
तमकुहीराज, कुशीनगर । प्रेस क्लब आफ उत्तर प्रदेश के बैनर तले मंगलवार को विद्यावती…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर…
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…