News Addaa WhatsApp Group Join करें

चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 30, 2025  |  7:39 PM

245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ की शूटिंग शुरू हो गई है। यह शूटिंग मोनू सिंह के आवस पर चल रही है।

यह फिल्म सामाजिक और पारिवारिक विषय पर आधारित है। इसमें मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने परिवार के साथ काम कर रही हैं। अक्षरा सिंह के साथ उनके पिता विपिन सिंह और माता निलिमा सिंह भी इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं।अक्षरा सिंह की अपने परिवार के साथ अबतक की यह दूसरी फिल्म है।

फिल्म में अभिनेता नंदकिशोर मेहता भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। कहानी एक संघर्षशील लड़की के जीवन पर आधारित है।फिल्म के निर्देशक अजय कुमार ने बताया कि यह फिल्म महाकाल सिनेमैटिक्स लिमिटेड के बैनर तले शुट हों रही है।

निर्देशक के अनुसार इस फिल्म की शुटिंग की शुरुआत 25 जुलाई को हुई है फिल्म दिसंबर से जनवरी महीने तक रिलीज हो जाएगी। शूटिंग के दौरान सीपी भट्ट,रागिनी सिंह, संजय पांडेय और ज्योतिरादित्य प्रताप सिंह उर्फ मोनू बाबू सहित अन्य कलाकार भी मौजूद रहे।

शूटिंग देखने के लिए गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय थाने से कांस्टेबल अमित कुमार और पंकज यादव को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी
शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी

62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking