Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

निजी एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत 

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Jul 30, 2025, 7:35 PM IST • अब तक 264 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला, कुशीनगर । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहदीगंज इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप सुबह के समय एक निजी एंबुलेंस ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के माधवपुर गौजही निवासी विकास उर्फ छोटू पुत्र दुःखी मद्धेशिया उम्र 22 वर्ष मेहदीगंज में कबाड़ का कारोबार चलाता था। बुधवार को सुबह 6बजे के लगभग मेहदीगंज स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकास करीब पचास मीटर तक घसीटता चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi