News Addaa WhatsApp Group Join करें

चोरी हुई दो बोलेरो को नहीं ढूंढ पाई खड्डा पुलिस, एक सप्ताह बीत जाने के बाद हाथ खाली

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 8, 2025  |  7:58 PM

166 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चोरी हुई दो बोलेरो को नहीं ढूंढ पाई खड्डा पुलिस, एक सप्ताह बीत जाने के बाद हाथ खाली
  • खड्डा कस्बे में बीते 23 जनवरी को श्री गांधी किसान इण्टर कालेज के पास से तो दूसरा जलकल रोड़ से हुई बोलेरो चोरी 

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे से एक पखवाड़े के भीतर दो बोलेरो चोरी होने के मामले में खड्डा पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज की निगरानी और गहन छानबीन के बाद टीम गठित कर पुलिस शीघ्र ही बरामदगी का दावा कर रही थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद चोरी गई बोलेरो का अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया है। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने भी इस मामले में प्रभारी निरीक्षक से मिलकर लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की थी।

आपके लिए और..- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

बताते चलें कि कस्बा खड्डा के मंसूर पुत्र रफीक कुरैशी वार्ड संख्या 9 शिवाजी नगर बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 83 एम 8306 को भुजौली बाजार निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था। रोज की भांति श्री गांधी किसान इण्टर कालेज के दिवाली से सटे लगाया था जिसे अज्ञात चोरों ने 23 जनवरी की भोर में उड़ा दिया। इतना ही नहीं चोरों ने चुनौती देते हुए जलकल रोड़ से वार्ड संख्या 1, अंबेडकर नगर निवासी रमेश गुप्ता पुत्र राम बिलास की बोलेरो यूपी 52 यू 5901 को चुरा लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों के चोरी होने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी लेकिन सप्ताहांत दोनों घटनाओं में पुलिस के अबतक हाथ खाली हैं।

नगर में दो बोलेरो की चोरी हो जाने की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह से मांग की थी। लेकिन पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking