News Addaa WhatsApp Group

दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 8, 2025  |  7:55 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुबई से शव पहुंचा गांव,घर में मचा कोहराम

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुहा निवासी एक व्यक्ति की विदेश से शव आते ही घर में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलुहा छोटा टोला निवासी मुनीब मद्धेशिया उम्र 45 वर्ष का 2 फरवरी 2025 को ड्यूटी कर रात में भोजन करने के बाद सो गया था और 3 फरवरी को जब सुबह उसके साथ रह रहे साथी ने ड्यूटी जाने के लिए जगाया तो नहीं जगा।तब उसके साथियों ने इसकी सूचना कंपनी को दी। कंपनी ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके घर वापस भेज दी।

आज की हॉट खबर- मेहनत की उड़ान: मठिया भोकरिया के मयंक राय बने एयर...

परिवार को 3 फरवरी को दिन में दस बजे सूचना दिया कि मुनीब का कमरे में मृत्यु हो गया है।दो वर्ष पहले मुनीब मद्धेशिया अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए दुबई के आबुदाबू के एन एस एच कंपनी में पेंटिंग काम से गया था।शुक्रवार 7 फरवरी की रात 11 बजे उसका शव उसके गांव पहुंचा जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

उसकी पत्नी लक्ष्मीना देवी गहरे सदमे में दिखाई दे रही थी तथा मृतक मुनीब मद्धेशिया के एक पुत्र चार पुत्री है। जिसमे बड़ी पुत्री कुमकुम का विवाह हो चुका है और दूसरे पुत्री प्रियंका का विवाह 7 जून 2025 को होना तय हुआ है। वहीं इस घटना से परिजन काफी आहत हैं।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking