सुकरौली/कुशीनगर। देश के चुनावी राज्यों मे भाजपा के पक्ष मे आएं रुझानों ने सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओ को उत्साहित कर दिया। जैसे जैसे भाजपा के सीटों पर बढ़ोतरी और बहुमत की ओर आ रहे रुझान से पार्टी के कार्यकर्ता जगह जगह इकट्ठे होकर जश्न मनाते रहे। साथ ही एक दूसरे का मुँह भी मीठा कराया।ढ़ोल नगाड़ों की गूंज पूरे सुकरौली में सुनाई दे रही है।
स्थानीय विधायक मोहन वर्मा मे भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओ संग पार्टी के जीत की खुशी का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ पश्चिम बंगाल,असम में भाजपा के बेहतर परिणाम से यह बात साफ हो गई कि मोदी योगी पर जनता का अभी भी भरोसा कायम है। साथ ही पार्टी की एकजुटता और भरोसा बनाये रखने के लिए चुनावी राज्यों के जनता का भी धन्यवाद जताया।
सुकरौली में जगह जगह मिठाई खिला कर ख़ुशी मनाने वालो मे वरिष्ठ नेता ऋषि त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप डॉ रबिश सिंह,श्रीभागवत चौहान, सुभाष पांडेय, वरुण जायसवाल, संजीव जायसवाल, संतोष कन्नौजिया, दीपक मद्धेशिया, सत्यप्रकाश गुप्ता “छोटू “, दिलीप गुप्ता, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…