News Addaa WhatsApp Group Join करें

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 4, 2026  |  7:15 PM

659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक घर में छिपाकर रखी गई 68 पेटी अवैध ‘बंटी-बबली’ देशी शराब (कुल कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये) बरामद करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहा।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ डोल मेले में सुरक्षा का ‘फुलप्रूफ’ प्लान, चप्पे-चप्पे पर...

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान रामसहाय चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि अहिरौलीदान बंधे के पास स्थित एक मकान में अवैध शराब का बड़ा जखीरा छिपाकर रखा गया है, जिसे तस्कर ऊंचे दामों पर बिहार ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल उप निरीक्षक संजीव कुमार मौर्या,उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह,उप निरीक्षक शिवप्रकाश सिंह,हेड कांस्टेबल दयानंद चौरसिया,प्रशिक्षु आरक्षी आशीष कुमार सिंह,प्रशिक्षु आरक्षी आशुतोष कुमार यादव, प्रशिक्षु आरक्षी कमलेश कुमार के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए अहिरौली दान खास निवासी एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान से 68 पेटी (प्रत्येक 200 एमएल) कुल 612 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की और मौके से छः तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मकान मालिक व मुख्य सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण की पहचान गुड्डू कुमार सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह, निवासी अहिरौलीदान, थाना तरयासुजान, कुशीनगर, छोटेलाल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी सासामूसा, थाना कुचायकोट, जिला गोपालगंज (बिहार),राजेश सिंह पुत्र स्व0 सत्यदेव सिंह, निवासी रामपुर माधो, थाना कुचायकोट, जिला गोपालगंज (बिहार),धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व0 मुकतार यादव, निवासी रामपुर टेंगराई, थाना यादोपुर, जिला गोपालगंज (बिहार),
पंकज यादव पुत्र मुनिरका, निवासी धरमपुर, थाना यादोपुर, जिला गोपालगंज (बिहार),परदेशी कुमार यादव पुत्र पन्ना लाल यादव, निवासी अमवा डुमरिया, थाना गोपालगंज, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुआ हैं।पुलिस के इस अभियान से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं फरार मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

बोले प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान:

इस बरामदगी के विषय में इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान ने कहा कि मुख्य आरोपी अंधेरे की फायदा उठा कर भाग निकला है,लेकिन उसके भाई के साथ पांच अंतर प्रांतीय शराब तस्कर दबोच लिए गए हैं। गृहस्वामी मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह फरार है,जिसकी गिरफ्तारी। के लिए टीम जुटी हुई है,शीघ्र उसे भी दबोच लिया जाएगा। पकड़े गए शराब तस्करों से स्थानीय कुछ लोगों की भूमिका का।इनपुट हाथ आया है, उस पर भी हमारे द्वारा कार्य किया जा रहा है,शराब तस्करी से जुड़ा एक बड़ा नेटवर्क का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking