कुशीनगर। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में लगातार प्रदेश भर से फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए प्रशासन ने हर स्तर से सुरक्षा के इंतजाम किए थे. हाइटेक तकनीक से लेकर मैन पावर का इस्तेमाल किया गया. इस बीच पुलिस की मुस्तैदी के चलते मऊ में भी ‘मुन्नाभाई’ पकड़ा गया है. जो अपने भाई के जगह सिपाही भर्ती परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पहुंचे थे, ये कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली मे तैनात सिपाही है ।जो प्रशासन के आंख में धूल झोक कर अपने भाई की जगह परीक्षा देने का प्रयास कर रहा थे.
मिली जानकारी के मुताबिक, मऊ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया है कि रविवार को पुलिस भर्ती में दूसरे दिन दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, इसमें एक आरोपी अपने भाई की जगह परीक्षा देने की कोशिश में पकड़ा गया है, आरोपी राकेश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह निवासी पलिया थाना रानीपुर को अमृत पब्लिक स्कूल से अपने भाई बृजेश सिंह के जगह पर परीक्षा देने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। मऊ पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दे, अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने का आरोपी राकेश सिंह कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली मे बतौर सिपाही तैनात है, राकेश सिंह के गिरफ्तार होने के बाद से ही उक्त सिपाही पर विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
इस सम्बन्ध में कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने बताया की उक्त सिपाही के गिरफ्तारी की सूचना पर उसे निलम्बित कर दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…