कुशीनगर ।132 केवीए विद्युत उपकेंद्र बरवाराजापाकड़ से पडरौना स्थित 132 केवीए उपकेंद्र के बनाई गई नई 132 केवीए हाइटेंशन लाइन को विभाग रविवार को ऊर्जीकृत करेगा।
पारेषण खंड ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए लाइन के गुजरने वाले गांव के ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है।
उक्त हाइटेंशन लाइन जनपद के बरवाराजापाकड़, दुमही, धर्मपुर पर्वत, विजयपुर उत्तर पट्टी, ठाडीभार, शाहपुर, जंगल घोरठ, जंगल पिपरासी, पचफेड़ा, शुक्लपट्टी, सिकटा, घोरघटिया, कठकुइयां क्षेत्र, शिवराजपुर, जंगल बनबीरपुर, शेखटोलिया, कटनवार, जंगल अमवा, शेखपुरा, जंगल बेलवा, खिड़किया रोड, पड़रौना से होकर गुजर रही है।
विद्युत पारेषण खंड के उपखंड अधिकारी कमलेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से जेई सागर कुमार ने बताया कि उक्त लाइन इसके 27 मीटर चौड़े कारीडोर में एवं आस-पास मकान व बागीचे में गाय, भैंस, बकरी आदि न बांधे व अवैध निर्माण न करें। कोई ऐसी ऊंची वस्तु को लाईन के नीचे से न गुजारे जिससे कि जान-माल का खतरा हो।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…