News Addaa WhatsApp Group Join करें

DDU Gorakhpur: यूजी-पीजी के प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थी होंगे प्रमोट, द्वितीय और अंतिम वर्ष की होगी परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 19, 2021  |  11:28 AM

1,801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
DDU Gorakhpur: यूजी-पीजी के प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थी होंगे प्रमोट, द्वितीय और अंतिम वर्ष की होगी परीक्षा, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से! WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर | कोरोना संक्रमण की वजह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया। इन परीक्षार्थियों को प्रोन्नत किया जा रहा है। अब दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में परीक्षाओं की बाबत यूजी और पीजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। जबकि यूजी द्वितीय और अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का ऑफलाइन मोड में आयोजन किया जाएगा। परीक्षाएं 29 जुलाई से शुरू होंगी। 15 अगस्त से पूर्व वार्षिक परीक्षाओं को संपन्न कराया जाएगा।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

शुक्रवार को कुलपति प्रो. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में इस निर्णय पर सहमति बनी है। परीक्षाओं का आयोजन बहुविकल्पीय और लिखित दोनों मोड में होगा। यूजी की परीक्षाओं में बहुविकल्पीय सवाल होंगे। पीजी में 70 फीसदी बहुविकल्पीय और 30 फीसदी डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाएंगे। कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए शासन ने पिछले दिनों परीक्षा को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में विवि ने अपने यहां सभी अधिष्ठाताओं, कुछ विभागाध्यक्षों को लेकर 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। समिति के संयोजक प्रो. अजय सिंह थे। इसमें पूर्व वर्ष में संबंधित प्रमोशन समिति के अध्यक्ष प्रो. सुग्रीव ‌नाथ तिवारी भी शामिल रहे।

कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में 50 फीसदी बहुविकल्पीय परीक्षा और 50 फीसदी असेसमेंट प्रोजेक्ट संबंधित विभाग या महाविद्यालय में जमा कराना होगा, जो महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। जो विवि द्वारा मूल्यांकित कराया जाएगा। पीजी फाइनल सेमेस्टर व फाइनल ईयर और यूजी ‌द्वितीय और तृतीय वर्ष को छोड़कर बाकी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है। फाइनल वालों की परीक्षा ऑफलाइन होगी जो बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित होगी। सवाल पूरे कोर्स से होंगे लेकिन विद्यार्थियों को विकल्प ज्यादा मिलेंगे। शासन के ही निर्देश पर एक से दो घंटे के बीच के होंगे। एलएलबी एवं बीए एलएलबी की प्रथम, ‌तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं ओएमआर युक्त बहुविकल्पीय, एसाइनमेंट और ट्यूटोरियल के आधार पर कराई जाएंगी।

बैठक में डॉ. ओमकारनाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. एनपी भोक्ता, प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. अनुराग द्विवेदी, प्रो. विनय सिंह, प्रो. चंद्रशेखर, कुलसचिव ओम प्रकाश और परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking