खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा के पडरौना-सिसवां बाइपास रोड स्थित एक मैरेज हॉल के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने गन्ने की जूस निकालने वाले एक ठेले में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ठेला बगल के गड्ढे में जा पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गढ्ढे से ठेले गाड़ी को गढ्ढे से वाहन निकाला।
रविवार को खड्डा कस्बे के महाराणा प्रताप चौक से सिसवा बाजार की ओर जा रही डीसीएम गाड़ी ने विपरीत दिशा से आ रही एक गन्ने के जूस निकालने वाले ठेले गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया, संयोग ठीक था कि बगल में बारातियों से भरी बस खड़ी थी, टक्कर उससे नहीं हुआ नहीं तो कई लोग गम्भीर रूप से हताहत हो जाते। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ठेले को गड्डे से बाहर निकलवाया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…