News Addaa WhatsApp Group Join करें

120 वर्ष प्राचीन शिवमंदिर परिसर के यज्ञशाला हेतु हुआ भूमिपूजन

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 2, 2025  |  7:46 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
120 वर्ष प्राचीन शिवमंदिर परिसर के यज्ञशाला हेतु हुआ भूमिपूजन WhatsApp
  • संतजन के भंडारा के साथ लगा जयकारा

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी में 120 वर्ष पूर्व स्थापित परिसर में वर्ष 1965 से लगने वाले महाशिवरात्रि मेला के निमित्त गत 16 फरवरी से 26 फरवरी तक 120 वर्ष पूर्व स्थापित आयोजित 11 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ के निमित्त रविवार को भंडारा व यज्ञशाला के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यज्ञाचार्य पं. प्रद्युम्न शुक्ल के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र यादव, आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव, सत्यनारायन यादव, मृत्युंजय सिंह मोनू, राजनारायण मिश्र उर्फ चुन्नु, मुकेश यादव, जोखू यादव, रवींद्र यादव, नित्यानंद पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, राजकुमार गिरी आदि ने जनसहयोग से बनने वाले यज्ञशाला के लिए अभिमंत्रित 21 नींव की ईंटें रखी। इसके पश्चात संतजन तत्पश्चात आमजन का भंडारा संपन्न हुआ।

इस दौरान छोटे ठाकुर, रामपति कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, विजय श्रीवास्तव, भोलू, आनंद, हरेंद्र, धर्मराज, अशोक, अनूप, सिकंदर आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking