News Addaa WhatsApp Group Join करें

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 5, 2026  |  7:06 PM

1,809 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुरुष व तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना कसया पुलिस टीम ने कस्बा कसया के पड़रौना रोड स्थित बालवाड़ी स्कूल के सामने एक मकान पर छापेमारी की। चेकिंग के दौरान उक्त मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित होते पाया गया, जहां से पुलिस ने तीन महिलाओं व दो पुरुषों को मौके से दबोच लिया।
इस संबंध में थाना कसया पर मु0अ0सं0 00198/2026 के तहत धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुन्ना अंसारी उर्फ असमुद्दीन पुत्र जाहिर अंसारी निवासी पिपरा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया तथा रवीन्द्र राय पुत्र योगेश्वर राय निवासी बरवा सुखदेव थाना तुर्कपट्टी शामिल हैं, जबकि तीन अन्य महिलाएं भी हिरासत में ली गई हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल, 870 रुपये नगद, आपत्तिजनक सामग्री तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा कसया उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking