News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला में भादी महोत्सव में भजन पर झूमते रहे भक्त

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 3, 2024  |  4:09 PM

194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला में भादी महोत्सव में भजन पर झूमते रहे भक्त WhatsApp
Responsive image
  • श्याम मन्दिर में हुआ दादी जी का संगीतमय मंगल पाठ

रामकोला/कुशीनगर। भादी अमावस्या के अवसर पर श्याम मंदिर में एक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित महोत्सव में श्री राणी सती दादी जी का मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने मंगलपाठ किया। इस दौरान श्री राणी सती दादी जी की आलौकिक व नयन विराम श्रृंगार कर छप्पन भोग भी लगाया गया। कलाकार दीपा शर्मा ने दादी जी की ज्योति प्रज्जलित कर व फूलों का दरबार सजाकर गणेश वंदना के साथ पूजन प्रारंभ किया।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामकोला नगर अन्तर्गत कप्तानगंज रोड स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में भादी अमावस्या के उपलक्ष्य में एक दिवसीय मावस महोत्सव में श्री श्री 1008 राणी सती दादी जी का मंगल पाठ कर देवियों ने स्वयं और परिवार के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए मनोकामना की। श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष श्रवण छापड़िया ने बताया कि भादी मास की अमावस्या पर सती जी की ज्योति देखकर व टिक्की लगाकर मारवाड़ी समाज के परिवार पूजा-अर्चना करते है। श्याम मंदिर में श्याम बाबा की प्रतिमा के साथ स्थापित दादी जी की प्रतिमा के समक्ष विशेषकर मान्यताओं को निभाकर सती को इष्टदेवी मानने वाली महिलाओं ने मेहंदी लगा के चुनरी , बिन्दी , टीका , पायल , बिछिया , नथ , चूड़ी , कील व अन्य सोलह श्रृंगार से सजधज कर सोमवार को भावपूर्ण मंगल पाठ किया। आई हुई विख्यात पाठ वाचिका दीपा शर्मा ने मंगल पाठ के दौरान नारायणी , तनधन दास जी, और सती के बाल्यावस्था , किशोरावस्था , युवावस्था और परिणय , फेरे , विदाई के साथ विवाह के उपरांत पति की चिता पर स्वयं की शक्ति से सती होने का प्रस्तुत किया। प्रस्तुत चित्रण श्रवण व देखकर श्रद्धालुओ के नयनों से अश्रु छलक पड़े।

कार्यक्रम में सुनीता छापड़िया, सीमा केडिया ,नीलम तुलस्यान,संगीता केडिया,निकिता केडिया,रूबी केडिया,नमिता अग्रवाल,सीमा चौधरी,अमृता चौधरी, चंदा अग्रवाल,सुनीता केडिया,सरोज केडिया,मनुजा अग्रवाल,रेनू तुलस्यान,क्षमा अग्रवाल,एकता तुलस्यान,पिंकी खेतान, बबिता केडिया,पूनम चौधरी,पूनम सर्राफ,सुशीला खेतान, भारती रूंगटा,रूपा बांका,संगीता अग्रवाल,किरण अग्रवाल, सौरभ गाडियां,अजय केडिया, राजीव अग्रवाल, अमित तुलस्यान, विमल खेतान, गुंजन केडिया,संदीप केडिया, अनुज अग्रवाल,पवन चौधरी,दीपक तुलस्यान,राजेश तुलस्यान,मनीष तुलस्यान,संजय केडिया, पारसनाथ केडिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इन सभी भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking