सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर तितिला क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। जिसकी चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सुकरौली पुलिस में शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। जबकि घायल व्यक्ति को सीएचसी हाटा पहुंचाया।
बताते चलें कि थाना हाटा अंतर्गत सुकरौली के पास एनएच 28 तितला क्रॉसिंग पर गोरखपुर की तरफ से हाटा की तरफ जा रहे मोटर साइकिल संख्या यूपी 53एयू 4278 में किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेंट कर देने से मोटरसाइकिल चालक नंदलाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी नंद नगर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 63 वर्ष व कमरुद्दीन पुत्र अनवर अली निवासी अनंतपुर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर उम्र करीब 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें मोटरसाइकिल चालक नंदलाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा कमरुद्दीन पुत्र अनवर अली उपरोक्त को दवा इलाज हेतु जरिए एम्बुलेंस हाटा सीएचसी भिजवाया गया।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…