News Addaa WhatsApp Group

देवरिया की टीम ने विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 15, 2025  |  8:18 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया की टीम ने विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा

बोदरवार/कुशीनगर । क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय हस्तकंदूक प्रतियोगिता के आयोजन में कांटे का मुकाबला करते हुए देवरिया की टीम जहां विजेता बनी I वहीं गोरखपुर कैंपियरगंज की टीम उपविजेता रही I विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व सीएमओ सिद्धार्थनगर डाo रमेश पटेल द्वारा चल वैजन्ती शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया I

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा घुरहुपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वo सुरेश दास स्मारक दो दिवसीय हस्तकंदूक प्रतियोगिता तेरह जनवरी सोमवार से आयोजित रहा I इस प्रतियोगिता में एक दूसरे टीम को मात देते हुए चौदह जनवरी मगंलवार को चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची I टेनिस मैच के आधार पर 25 अंको पर तीन सेट में संपन्न हुए इस सेमिफाइनल मैच में अपने प्रतिद्वंदी टीम को मात देकर फाइनल में पहुंचीं देवरिया और गोरखपुर कैंपियरगंज की टीम के बीच 15 अंको का फाइनल मैच तीन सेट में खेला गया I खेल मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ कांटे का मुकाबला करते हुए अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर एक दूसरे टीम को शिकस्त देने के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे I

खिलाड़ीयों के अच्छे खेल को देख दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग तालियों को बजा बजा कर खिलाड़ियों के हौसलों को जहां आफजाई कर रहे थे I वहीं अपने प्रतिद्वंदी टीम को पराजित कर देवरिया की टीम प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनी और गोरखपुर कैंपियरगंज की टीम दूसरे स्थान पर सिमट कर उपविजेता रही I

दोनों टीम कप्तानों को मुख्य अतिथि पूर्व सीएमओ सिद्धार्थनगर डाo रमेश पटेल व विशिष्ट अतिथि शैलेश पटेल द्वारा चल वैजन्ती शिल्ड सहित खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया I प्रतियोगिता में निर्णायक सीताराम विश्वकर्मा और सह निर्णायक सुल्तान अली का निर्णय सराहनीय रहा I

इस अवसर पर प्रधान रामनिवास पटेल उर्फ पप्पु पटेल, पूर्व प्रधान लक्ष्मीपुर संजीव कुमार पटेल, साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग अध्यक्ष आशुतोष कुमार पटेल उर्फ राजू पटेल, वांगड़ सीमेंट जीएनएफ सतीश जायसवाल, कंपनी अधिकारी विनय दूबे, अनुभव राय, सत्यम साहनी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ( रा ) के विधान सभा अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, पुजारी कुमार श्रीवास्तव, गोरख चौरसिया, राजेश पटेल, कमलेश पटेल, अनिल पटेल, बबलू पटेल, अजय पटेल, राजकुमार, वेचन पटेल, हेमंत पटेल, ब्रम्हानंद पटेल, गिरिजेश विश्वकर्मा, सज्जाक कुरैशी सहित दर्शक दीर्घा में ग्रामीण उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking