News Addaa WhatsApp Group Join करें

धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 18, 2025  |  7:38 PM

207 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती WhatsApp
Responsive image

रामकोला,कुशीनगर | विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर रविदास जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत के अन्तर्गत धुआंटीकर में अजय कुमार श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष द्वारा सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन था।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने संत रविदास के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संत रविदास ने मानवता तथा मानव सेवा को ही धर्म की संज्ञा दी है। कहा कि समाज की एकता से ही समाज का सुधार और अच्छी शिक्षा से समाज का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ का जात-पात व छुआ छूत को न मानते हुए सभी वर्ग के लोगों के साथ सहभोज का आयोजन कर समाज में एक नया संदेश देना है। जिससे हम सभी के बीच में पनप रही छुआ छूत की भावना खत्म हो सके तथा हम सभी मानव एक दूसरे के साथ रहते हुए मानव धर्म को अपना धर्म समझे। अजय श्रीवास्तव एवं संतोष जायसवाल ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजन जायसवाल, मंडल प्रभारी कमलेश शाही, जिला अध्यक्ष अखिलेश दास, मृत्युंजय सिंह, गोरखनाथ मिश्रा, राजेश राय उर्फ पप्पू बाबू, उमेश, पूर्व सभासद उदयभान कुशवाहा, संजय चावला, नितेश द्विवेदी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरण यादव के अलावा बड़ी तादात में स्थानीय लोग उपस्थित रहे । सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking