News Addaa WhatsApp Group

जन कल्याण हेतु शतचंडी महायज्ञ की निकाली गई कलश व शोभा यात्रा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 18, 2025  |  7:50 PM

111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जन कल्याण हेतु शतचंडी महायज्ञ की निकाली गई कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर | क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मंसूरगंज में स्थित सिद्ध कुटी चंडी स्थान पर जन कल्याण हेतु आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का कलश व शोभा यात्रा निकाली गई I यात्रा में हर हर महादेव के लगाए जा रहे जयकारों सहित भक्ति गीतों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा I

आज की हॉट खबर- कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41...

ज्ञात हो, कि 18 फरवरी मंगलवार को खंड विकास कप्तानगंज के ग्राम पंचायत मंसूरगंज में चंडी स्थान से शतचंडी महायज्ञ की निकली हुई कलश यात्रा वनकटिया, मोहद्दीपुर, कुंदूर, अगया, पढ़खोरी, कठहिया टोला होते हुए मंसूरगंज पुलिस चौकी के पास नारायणी शाखा की नहर के हेड पर पहुंची जहाँ पर आचार्य अवधेश पंडित के द्वारा पढ़े जा रहे वैदिक मंत्रो के बीच प्रमुख।यजमान पत्नी सहित ब्यासमुनि उपाध्याय सहित 511 कुवारी कन्याओं द्वारा कलश में जल भरा गया I हाथी, घोड़े दो पहिया, चार पहिया वाहनों सहित ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच हजारों नर नारियों के साथ निकली यह कलश व शोभा यात्रा पुनः कुटी के परिसर में यज्ञ स्थल पर पहुंची I दूसरे दिन 19 फरवरी को मंडप में कलश स्थापना के साथ महायज्ञ प्रारंभ हुआ I विहार के सिवान से आए हुए हलचल बाबा द्वारा महायज्ञ में कथा का रसपान कराया जा रहा है I और रात्रिकालीन समय में रासलीला मंडली द्वारा कृष्ण के लीलाओं का मंचन किया जा रहा है I

कलश व शोभा यात्रा के संयोजन में आयोजक मंडल के प्रधान रामप्यारे जायसवाल, प्रधानाचार्य आदित्य उपाध्याय, बैजनाथ कशौधन, भजुरामा यादव, रामदरोगा जायसवाल, रामवृक्ष प्रसाद, रामवेलाश राजभर, सुरेंद्र मद्देशिया, आमिर खान उर्फ पट्टू अरुण कुमार जायसवाल सहित पुलिस चौकी मंसूरगंज के चौकी इंचार्ज पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking