सुकरौली /कुशीनगर। संपूर्ण देश में मनाए जा रहे ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार सुकरौली सहित आसपास के क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने ईदगाहों में नमाज अदा करते हुए देश में सुख शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांंगी।
बताते चले बकरीद का त्यौहार अल्लाह मे पैगम्बर इब्राहिम के विश्वास को याद करने के लिए मनाई जाती हैँ। इसी क्रम मे सुकरौली,देवतहा, बढ़या,अवरवा, पड़री, पैकौली लाला सहित समस्त क्षेत्र में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नमाजियों ने सुबह नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर त्यौहार की बधाइयां दी।साथ ही मिठाइयो के साथ एक दूसरे का मुँह मीठा कराया।
इस त्यौहार पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा सम्मानित जनों मे नगर अध्यक्ष सुकरौली राजनेति कश्यप,वार्ड सभासद, राजेश गुप्ता, सुनील शाही, श्रीभागवत चौहान, अजय मिश्रा सहित अन्य लोगो ने बधाई दी। त्योहारों में सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन मुस्तैद है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…