News Addaa WhatsApp Group Join करें

वैज्ञानिकों से संवाद कर किसानों ने जानी उन्नत खेती की तकनीक

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 7, 2025  |  8:32 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वैज्ञानिकों से संवाद कर किसानों ने जानी उन्नत खेती की तकनीक
  • सपही टंड़वा में कृषक गोष्ठी का आयोजन
  • मिश्रित खेती, जैविक पद्धति व कीट प्रबंधन पर मिला मार्गदर्शन
  • विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई, किसानों ने जताई संतुष्टि

तुर्कपट्टी।कुशीनगर। पंद्रह दिवसीय विकसित कृषि संकल्प अभियान (29 मई से 12 जून) के अंतर्गत शनिवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सपही टंड़वा के भरवा टोली स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में वैज्ञानिकों व अधिकारियों से संवाद कर किसानों ने उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

गोष्ठी को संबोधित करते हुए गोरखपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मिश्रित खेती से आय में वृद्धि के साथ-साथ जोखिम भी कम होता है। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग की योजनाओं का उद्देश्य किसानों की उत्पादन लागत कम कर लाभ बढ़ाना है। एडीओ कृषि रक्षा मदन गोपाल गौतम ने कहा कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और उत्पादन गुणवत्तायुक्त होता है। मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के आधार पर फसल प्रबंधन करना लाभकारी होता है। भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप वर्मा ने कहा कि जल व मृदा संरक्षण से टिकाऊ खेती संभव है। विषय वस्तु विशेषज्ञ विजय वर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर उत्पादन दोगुना किया जा सकता है। एडीओ एजी राजेंद्र खरवार ने कहा कि समय पर खाद व बीज उपलब्धता विभाग की प्राथमिकता है।

डा. अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि धान की रोपाई में एसआरआई विधि अपनाने से उत्पादन बढ़ता है। केवीके के वैज्ञानिक डा. गंगराज आर ने कहा कि स्थानीय जलवायु के अनुसार फसल चयन करना चाहिए। डा. मोतीलाल कुशवाहा ने कहा कि समन्वित कीट प्रबंधन से उत्पादन व पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहते हैं। गन्ना विज्ञानी डा. योगेंद्र प्रसाद भारती ने कहा कि समय पर पत्ती छंटाई व संतुलित पोषण से गन्ना की गुणवत्ता बढ़ती है।

वरिष्ठ लिपिक दीपक वर्मा ने कहा कि किसान सेवा केंद्रों के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है। तकनीकी सहायक राजन गोंड ने कहा कि मोबाइल एप के माध्यम से कृषि जानकारी सरलता से ली जा सकती है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विश्वनाथ मंत्री, मनोज गुप्ता, फेंकू प्रसाद, प्रहलाद गुप्ता, नगीना कुशवाहा, विनोद यादव, नगीना गोंड़, इंद्रासन, ध्रुवदेव गुप्ता व खेदन पटेल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking