News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिवाली मेला के तीसरे दिन कुश्ती, क्रिकेट, फुटबाल व दौड़ प्रतियोगिताओं की रही धूम

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 3, 2024  |  8:36 PM

100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिवाली मेला के तीसरे दिन कुश्ती, क्रिकेट, फुटबाल व दौड़ प्रतियोगिताओं की रही धूम
  • सेमरा हर्दोपट्टी का  78 वां दिवाली मेला
    देवरिया के आयुष ने बनारस के रमेश को दिखाया आसमान
    क्रिकेट में खलवापट्टी व फुटबाल
  • में गंगुआ मठिया ने जीते अपने अपने सेमीफाइनल मैच

तुर्कपट्टी।तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में 78 वें वर्ष आयोजित चार दिवसीय दिवाली मेला के तीसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता में देवरिया के आयुष ने बनारस के रमेश को आसमान दिखाया। यह सर्वश्रेष्ठ मुकाबला रहा।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

इसके अतिरिक्त तीन दर्जन अन्य मुकाबलों में पहलवानों ने अपने दांवपेंच व कला कौशल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में खलवापट्टी की टीम ने तमकुहीरोड को नौ विकेट से रौंद कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तमकुहीरोड की पूरी टीम 11 ओवर में सिर्फ 56 रन पर आउट हो गई। खलवापट्टी की टीम ने 8.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल गंगुआ मठिया व बिहार के पंचदेवरी की टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। दस मिनट के अतिरिक्त समय के अंतिम मिनट में गंगुआ मठिया के खिलाड़ी ने विजई गोल दाग अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान प्रतिनिधि अंगद रजक, संतोष उर्फ खोखा सिंह, हेमंत सिंह, विनोद सिंह, अजय सिंह, अनुज सिंह, शुभम सिंह, प्रेमशंकर सिंह, कौशल किशोर गुप्ता व गिरिजेश सिंह, अरविंद सिंह,  बैजनाथ सिंह, अमित, अनुराग, अभय, सिन्नू, प्रिंस, विकास, विक्की, पवन सिंह, रेफरी मनबोध कुशवाहा, प्रभु, सत्तार, दिनेश सिंह, नंदू सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking