News Addaa WhatsApp Group

दुदही: बीईओ ने आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण कर जाना शिक्षण व्यवस्था का हाल

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 9, 2024  |  7:05 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: बीईओ ने आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण कर जाना शिक्षण व्यवस्था का हाल
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सूचनाओं के अंकन व मतदाता सुविधाओं पर विशेष फोकस
  • दुमही पश्चिम में छात्र उपस्थिति के बेहतर औसत पर की प्रशंसा

तुर्कपट्टी । दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को कोरया व धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत के आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवीन नामांकन, नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति, स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम, निपुण अभियान आदि व लोकसभा चुनाव के निमित्त बूथ कक्षों पर सूचनाओं के लिखे जाने की जानकारी ली।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

बीईओ ने कंपोजिट स्कूल सरिसवां, कंपोजिट स्कूल गुरवलिया, प्राथमिक बरमपुर यादव टोला, प्राथमिक विद्यालय दुमही, प्राथमिक विद्यालय चितहीं आदि का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय दुमही पश्चिम में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, मीनू के अनुसार भोजन बनता पाया गया। नामांकित 56 छात्रों में से 51 छात्र उपस्थित मिले। यहां का बेहतर शैक्षणिक वातावरण देखकर बीईओ ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 12 सप्ताह के स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम पर नोडल शिक्षक विशेष ध्यान दें। निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु योजनाबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य करें। नवीन नामांकन के लिए अभिभावकों से डोर टू डोर संपर्क कर उनके छह से 14 आयुवर्ग के पाल्यों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।

बीईओ ने बूथ वाले विद्यालयों पर सूचनाएं अंकित करने व आवश्यक मतदाता सुविधाओं की स्थापना का निर्देश दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक बसंत शर्मा, नोडल शिक्षक प्रणव प्रकाश गिरी, आशीष मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking