Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

दुदही: छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया

सुनील नीलम
May 6, 2024, 5:53 PM IST • अब तक 236 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी ।अच्छी शिक्षा प्राप्ति के संसाधनों में पुस्तकों का स्थान अति महत्वपूर्ण है।इसी के मद्देनजर विकासखण्ड दुदही अन्तर्गत ग्रामसभा घोरठ शंकरपुर के लखीबाग में संचालित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अध्ययनरत दो सौ छात्र-छात्राओं में पुस्तकों का वितरण किया गया।पुस्तक पाये छात्र काफी प्रफुल्लित थे।

विदित हो कि दस दिन पूर्व क्षेत्रीय विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में आये खण्डशिक्षाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रधानाचार्य को अवगत कराया कि ब्लाक संसाधन केन्द्र पर पुस्तकें उपलब्ध हैं उन्हें मँगाकर छात्रों में वितरित करा दीजिये।इसी निर्देश के क्रम में आज सोमवार को प्रथम चरण में षष्ठ कक्षा से अष्टम कक्षा के करीब दो सौ छात्रों में पुस्तकों का वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कृष्ण सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है।विपन्नता के चलते कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न हो इसके लिये सरकार मुफ्त में पुस्तक,जूता, मोजा व बैग आदि पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध करा रही है।

Advertisement

इसलिये सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर जीवन में निरतंर आगे बढ़ें तथा प्रदेश का नाम रोशन करें।इस अवसर पर अमरनाथ पाण्डेय,सिराजुद्दीन अंसारी, चन्द्रशेखर पटेल,ओमप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार पाण्डेय,सुनील गुप्ता, इबराना परवीन,बृजेश पटेल व शिव पासवान आदि उपस्थित रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #दुदही
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi