News Addaa WhatsApp Group Join करें

तीन लापता किशोरियां सकुशल बरामद, पुलिस ने फिर साबित किया भरोसा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 14, 2025  |  9:21 PM

238 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तीन लापता किशोरियां सकुशल बरामद, पुलिस ने फिर साबित किया भरोसा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (पटहेरवा) । थाना पटहेरवा क्षेत्र के करमैनी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार की दो बहनें अपनी एक सहेली के साथ रहस्यमयी ढंग से घर से अचानक लापता हो गईं। परिजनों की बेचैनी और गांव भर की चिंता के बीच यह मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा। 11 जुलाई की शाम घर से निकली तीनों किशोरियों का देर रात तक कोई सुराग न मिलने पर अगले दिन उनके पिता मुकेश सिंह ने थाना पटहेरवा पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए तुरंत मु0अ0सं0 180/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किशोरियों की बरामदगी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। सर्विलांस सेल की मदद ली गई और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अथक प्रयास से आखिरकार 24 घंटों के भीतर तीनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना परिसर में पुलिस का आभार जताया।

बरामद की गई किशोरियों को नियमानुसार आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण व बयान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

बरामदगी में जुटी पुलिस टीम:
थाना पटहेरवा के थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम में प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक शरद भारती, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद सिंह यादव और महिला आरक्षी अंजनी यादव की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की हर ओर सराहना हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking