Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

BJP ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, कांग्रेस से आए RPN सिंह को मिला मौका

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 11, 2024, 8:21 PM IST • अब तक 304 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

BJP Rajyasabha Candidates: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राज्यसभा की खाली हुई सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. बीजेपी ने यूपी से सात उम्मीदवार और उत्तराखंड से एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है.

भाजपा ने एक बार फिर प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए आरपीएन सिंह को राज्यसभा भेजा जाएगा। जबकि हरियाणा से सुभाष बराला के नाम का ऐलान किया गया है. बिहार से धर्मशिला गुप्ता और भीम सिंह उम्मीदवार हैं. यूपी से चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन को प्रत्याशी बनाया गया है. उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छ्त्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है.

Advertisement

बता दें कि राज्यसभा से 8 मंत्रियों समेत 68 सांसद रिटायर हो रहे हैं। यूपी की जिन 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है उसमें से अभी बीजेपी के खाते में 9 सीट हैं तो वहीं एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में हैं.  

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi