खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार चौराहे पर मंगलवार देर शाम खड्डा -नेबुआ मार्ग पर एक भयावह दुर्घटना होते- होते टला गया। पड़रौना से खड्डा की ओर जा रही मालवाहक ट्रेलर गाड़ी सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में दुकान में घूस गई। सड़क के बग़ल में फल की दुकान चलाने वाले व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दुर्घटना में जान-माल का कोई खतरा नहीं हुआ।
पड़रौना से चलकर लोडेड मालवाहक ट्रेलर (ट्रक) खड्डा कस्बे से होकर बिहार के रास्ते नेपाल जा रही थी। अभी ज्यों ट्रेलर (ट्रक) नेबुआ से आगे नेबुआ -खड्डा मार्ग पर भुजौली बाजार के पास पहुंची तब तक अचानक सामने से आ रही किसी गाड़ी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर फल की दुकान में जा घुसी, और तीन चार लोग जो फल की दुकान चलाते हैं उनकी फल की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रहा कि दुकान में कोई मौजूद नहीं रहा जिससे बड़ी घटना होते- होते टल गई।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…