News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुर्घटना में घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 10, 2025  |  6:48 PM

214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुर्घटना में घायल युवक जिला अस्पताल रेफर WhatsApp

तुर्कपट्टी।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बरवा सुकदेव निवासी 21 वर्षीय अमरदीप चौहान पुत्र राणाप्रताप चौहान आज दिन में 11 बजे स्कूटी से किसी आवश्यक काम से तुर्कपट्टी जा रहा था अभी वह ग्राम झनकौल के पास पहुँचा था तभी एक ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार अमरदीप अपनी स्कूटी से छहूँ- जोकवा वाले नहर पर स्थित ग्राम झनकौल के समीप पहुँचा था कि तभी ट्रैक्टर-ट्राली एवं स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गयी।जबरदस्त टक्कर के चलते गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्कूटी से गिरते ही अमरजीत का हाथ टूट गया।दुर्घटना में कुछ पसलियाँ भी प्रभावित बतायी जाती हैं।दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गये और इलाज हेतु उसे नजदीकी अस्पताल पर ले जाया गया जहाँ डॉक्टर उसे जिला अस्पताल के लिए भेंज दिया।जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बुरी तरह से घायल अमरदीप को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों गाड़ियों को थाने लेकर चली गई।समाचार लिखे जाते समय तक पीड़ित परिवार की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।बताया जाता है कि युवक का एक माह पूर्व ही विवाह हुआ था और वह इसी सप्ताह विदेश जाने वाला था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking