News Addaa WhatsApp Group Join करें

एम. एम. सेंट्रल अकादमी: खेल-कूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 17, 2024  |  7:56 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एम. एम. सेंट्रल अकादमी: खेल-कूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा WhatsApp
Responsive image
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागी कल बुधवार को होंगे पुरस्कृत
  • खेल प्रतियोगिता के दौरान ताली बजाकर बच्चें खिलाड़ियों का कर रहे थे उत्साहवर्धन

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के एम. एम. सेंट्रल एकेडमी नेबुआ रायगंज मे मंगलवार को खो- खो, कबड्डी, स्लो साइक्लिंग एवं रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक मनोज तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत फीता काटकर किया।
खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर साईकिल रेस मे प्रथम विजेता छात्रा दिशा तिवारी, उप विजेता आशुतोष, नसीम, फातिमा रहीं।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

इसी तरह कबड्डी में प्रथम विजेता शिवम जायसवाल व उप विजेता आराध्या तिवारी की टीमें रहीं। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज से बच्चे काफी उत्साहित रहे। प्रबंधक मनोज तिवारी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, जिसके लिए खेल अत्यंत आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि पीयूष पांडेय ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं की ही देन है कि हमारे बच्चे प्रदेश से लेकर देश स्तर तक अपना और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यालय के प्रिंसिपल अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से बच्चों के अंदर जो प्रतिभाएं हैं वह निकलकर सामने आती हैं।

खेलकूद सकुशल संपन्न कराने में शिक्षक शुभम मिश्रा, प्रवीण पांडेय व संजय मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस दौरान पूर्व प्रधान संजय पांडेय, पप्पू तिवारी, पीके विश्वकर्मा, संतोष, पंकज शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking