Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

हाटा: चार दुकानों में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, लाखों का नुकसान

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 17, 2024, 7:03 PM IST • अब तक 2 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर सोमवार की देर रात चार दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से चारों दुकानों में लाखों रुपए का नुकसान हुआ। दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रामपुर बुजुर्ग निवासी सत्यनारायण विश्वकर्मा वर्षो से रामपुर बुजुर्ग फर्नीचर की दुकान चौराहे पर खोलें हुए हैं। इनके बगल में सोनू गौड़ की बेकरी, सैलून व मेडिकल स्टोर की दुकान थी। चारों दुकानदारों ने रोज की तरह सोमवार की शाम अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। सत्यनारायण विश्वकर्मा भोजन करने के बाद अपने फर्नीचर की दुकान सोने के लिए आ गये। दुकान में सोएं कि देर रात आग लग गई। दुकान में उजाला देख इनकी नींद खुली तो शोर किए। शोर सुनकर लोगों ने पहुंचा कि इतने समय में आग का लपट इतना तेज रहा कि बगल में बेकरी, सैलून व मेडिकल स्टोर की गुमती की दुकान में आग पकड़ लिया। चारों दुकानों में लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गई।

Advertisement

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिला है जांच पड़ताल की जा रही है अगर जांच में कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi